2 परीक्षाएं एक साथ ! एग्ज़ाम देने गया दूल्हा शादी के मंडप में 3 घंटे इंतज़ार करती रही दुल्हन

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2022 10:45 PM

groom s exam on wedding day

छतरपुर में शादी के दिन दूल्हे के एग्जाम ने शादी की रस्मों में रुकावट डाल दी। जहां दूल्हा शादी छोड़कर एग्जाम देने चला गया तो वहीं दुल्हन दूल्हे के इंतज़ार में 3 घंटे तक मंडप के नीचे बैठकर इंतज़ार करती रही। दूल्हा जब एग्जाम देकर वापिस लौटा तब कहीं जाकर...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में शादी के दिन दूल्हे के एग्जाम ने शादी की रस्मों में रुकावट डाल दी। जहां दूल्हा शादी छोड़कर एग्जाम देने चला गया तो वहीं दुल्हन दूल्हे के इंतज़ार में 3 घंटे तक मंडप के नीचे बैठकर इंतज़ार करती रही। दूल्हा जब एग्जाम देकर वापिस लौटा तब कहीं जाकर दोनों की जयमाला और 7 फेरे हुए।

PunjabKesari

मामला छतरपुर शहर के कल्याण मंडपम का है जहां बुन्देलखण्ड परिवार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में एक साथ 11 जोड़ों के विवाह हुए। इनमें से एक जोड़ा (रामजी सेन और प्रीति सेन) ऐसा रहा जिसमें दूल्हे का एग्जाम था जिसके चलते दूल्हा रामजी अपनी दुल्हन प्रीति को मंडप में छोड़कर अपना एग्जाम देने चला गया तो वहीं दुल्हन स्टेज पर बैठी दूल्हे के लौटने का इंतज़ार करती रही।

PunjabKesari

वहीं परीक्षा देकर लौटे दूल्हे ने बताया कि आज उसका 10th क्लास (सोशल साइंस) का पेपर था और आज ही उसकी शादी भी। दरअसल उसकी शादी पहले तय हो गई थी एग्जाम की डेट बाद में आई। वह सुबह से शादी के पूर्व के कार्यक्रमों में तो शामिल रहा पर एग्जाम का समय होने पर वह शादी को बीच में छोड़कर एग्जाम देने चला गया। तब तक दुल्हन प्रीति उसका इंतजार करती रही, 3 घंटे का एग्जाम देकर वह लौटा तब कहीं जाकर उसकी शादी सम्पन्न हुई।

PunjabKesari

दूल्हे की मानें तो आज उसके जीवन के 2 एग्जाम हुए हैं जहां वह पहला एग्जाम पढ़ाई का देकर आया है तो वहीं दूसरा एग्जाम उसकी जिंदगी का शुरू हुआ है जो जीवन भर चलता रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!