PM आवास के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा फरियादी, मकान अलॉट मिलने की खुशी से झूम उठा बुजुर्ग

Edited By Devendra Singh, Updated: 25 May, 2022 11:56 AM

harda collector give instructions to officers for pm house

हरदा कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए फटकार लगाई और निर्देश दिए है कि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं जाए।

हरदा (राकेश खरका): हरदा जिले के टिमरनी तहसील के ग्राम सोडलपुर निवासी मांगीलाल ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग को आवेदन देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी भागवती बाई बहुत बुढ़ी हैं तथा पुराने कच्चे मकान में रह रहे हैं जो कभी भी गिर सकता है। कलेक्टर ने मौके पर ही उपस्थित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामकुमार शर्मा को निर्देश दिए कि मांगीलाल के रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था हो सके तो करें। 

PunjabKesari

मकान मिलते ही चेहरे पर छाई खुशी 

जिला पंचायत सीईओ ने मामले की जांच की तो मांगीलाल का नाम आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों में मिल गया और मांगीलाल को हाथों-हाथ जनसुनवाई में ही प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति के निर्देश कलेक्टर के हाथों प्रदान किया गया। मांगीलाल और उसकी पत्नी भागवती खुशी-खुशी अपने घर गए। जाते समय उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी दिनों से परेशान थे और आज जनसुनवाई में पक्के मकान के लिए स्वीकृति निर्देश मिलने से उनकी सालों पुरानी समस्या हल हो गई है।

इससे अब वह दोनों बहुत खुश हैं। क्योंकि आवास निर्माण के लिए उन्हें 1.20 लाख रुपये की सहायता मिल जाएगी। जिससे वह पक्का घर बना लेंगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!