प्रज्ञा ठाकुर पर मुझसे भी गंभीर आरोप हैं, फिर मुझे चुनाव क्यों नहीं लड़ने दिया?- हार्दिक पटेल

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 May, 2019 10:08 AM

hardik patel s pragya singh thakur is more serious than me

गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी युवा विरोधी है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बिना कहा कि भोपाल की उम्मीदवार पर मुझसे भी ज्यादा संगीन आरोप है, इसके बावजूद वह चुनाव लड़ रही है और मुझे...

भोपाल: गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी युवा विरोधी है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बिना कहा कि भोपाल की उम्मीदवार पर मुझसे भी ज्यादा संगीन आरोप है, इसके बावजूद वह चुनाव लड़ रही है और मुझे चुनाव नहीं लड़ने से रोका गया।

PunjabKesari

हार्दिक ने कहा कि बीजेपी युवा विरोध है। यही कारण है कि 25 साल के युवा को चुनाव नहीं लड़ने दिया। बीजेपी को पता नहीं कौन सा डर सता रहा था। हालांकि भोपाल की उम्मीदवार पर उनसे ज्यादा गंभीर आरोप लगे हैं। मगर मुझे रोका गया क्योंकि हार्दिक कांग्रेस में है तथा वह बीजेपी में। हम राष्ट्रभक्त हैं और वह देषद्रोही, इसलिए चुनाव लड़ सकती हैं।'
 

PunjabKesari

वहीं उन्होंने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस की स्थिति पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर होगी। इस बार गुजरात की जनता ने बीजेपी को हराने का फैसला कर लिया है। साल 2017 के चुनाव में कुछ कमी रह गई थी, मगर इस बार जनता ने फैसला कर लिया है।'
बता दें गुजरात हाईकोर्ट ने हार्दिक पटेल पर दंगा भड़काने के आरोप में चुनाव लड़ने से रोक लगा दी थी। साल 2018 में कोर्ट ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को दोषी ठहराते हुए 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!