धनतेरस पर ‘धन’ के साथ अंबर से बरसेगा पानी, राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर तक बारिश अलर्ट

Edited By Desh sharma, Updated: 18 Oct, 2025 04:01 PM

heavy rain alert issued on dhanteras

आज धनतेरस का त्यौहार है जहां लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी वहीं मध्य प्रदेश में अंबर के बरसने के भी आसार है। हवाओं की रुख बदलने के साथ-साथ नमी बढ़ने से धनतेरस पर एक बार फिर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल चुका है। शनिवार को प्रदेश के...

(मौसम अपडेट):आज धनतेरस का त्यौहार है जहां लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी वहीं मध्य प्रदेश में अंबर के बरसने के भी आसार है। हवाओं की रुख बदलने के साथ-साथ नमी बढ़ने से धनतेरस पर एक बार फिर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल चुका है। शनिवार को प्रदेश के भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कल भी  राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। नमी के चलते दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाए हैं, जिससे आज हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है जताई जा रही है । लिहाजा धनतेरस पर आसमान बरस सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!