सिवनी में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने ऑपरेशन चलाया तो हुआ खुलासा

Edited By meena, Updated: 06 Sep, 2019 03:08 PM

hemp is being cultivated in full swing in seoni

सिवनी जिले में गांजे की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी टीम ने किया। गांजे की खेती का चौकाने वाला यह मामला सिवनी जिले के गांव घोघरी नागन का है यहां आरोपी मुकेश तिवारी द्वारा अपने घर से लगी बाड़ी में...

सिवनी(अब्दुल क़ाबिज़ खान): सिवनी जिले में गांजे की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी टीम ने किया। गांजे की खेती का चौकाने वाला यह मामला सिवनी जिले के गांव घोघरी नागन का है यहां आरोपी मुकेश तिवारी द्वारा अपने घर से लगी बाड़ी में करीब दो तीन साल से गांजा के पौधे लगाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गांजे के पौधों समेत आरोपी को गिरफ्तारी करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

PunjabKesari

लाखों के गांजे के पेड़ हुए जब्त
गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव घोघरी गांव में गांजे की खेती का धंधा बड़े जोरों पर चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  एस पी कुमार प्रतीक ने अलग अलग टीम बनाकर दबिश दी गई। जहां मुकेश तिवारी पिता रामकुमार तिवारी उम्र 40 साल निवासी घोघरी नागन के द्वारा अपने घर से लगे बाड़ा में तार की फेंसिंग लगाकर गांजा के पेड़ लगाए जाना पाया गया। जिसके बाद मौके पर वैधानिक कार्रवाई की गई और आरोपी व आरोपित के कब्जे से 44 नग छोटे बड़े गांजा के पेड़ जिनका वजन 46 किलो ग्राम था जब्त किया गया। आरोपी को धूमा थाना प्रभारी द्वारा विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/19 धारा 8,20 एन.डी. पी.सी.एक्ट का कायम कर विवेचना में लेकर जेल भेज दिया गया।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!