Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Aug, 2019 06:59 PM
देश की सबसे बड़ी मैराथन में से एक हैदराबाद मैराथन का आज सफल आयोजन हुआ। आयोजन का यह नवां वर्ष था। इस बार 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ में 25 ह
भोपाल (इजहार हसन खान): देश की सबसे बड़ी मैराथन में से एक हैदराबाद मैराथन का आज सफल आयोजन हुआ। आयोजन का यह नवां वर्ष था। इस बार 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ में 25 हज़ार प्रतिभागियों नें भाग लिया। वहीं राजधानी भोपाल की बैरसिया सब डिवीजन के SDM आईएएस आशीष सांगवान ने भी इस मैराथन में भाग लिया। सांगवान ने 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लिया और 1 घण्टा 10 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की।
बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया सब डिवीजन के SDM आशीष सांगवान हरियाणा के रहने वाले हैं उन्होंने महज 1 घंटा 10 मिनट में ही अपनी 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।