Edited By Desh sharma, Updated: 03 Dec, 2025 11:07 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। अधिकारी की एक अनोखी सजा से अजीब सी स्थिति बन गई है। दरअसल IAS संस्कृति जैन ने नगर निगम के 75 इंजीनियरों पर एक साथ बड़ा एक्शन लिया
(भोपाल): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। अधिकारी की एक अनोखी सजा से अजीब सी स्थिति बन गई है। दरअसल IAS संस्कृति जैन ने नगर निगम के 75 इंजीनियरों पर एक साथ बड़ा एक्शन लिया और उन्हें ऐसी सजा दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
संस्कृति जैन ने निगम के लापरवाह अधिकारियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें BLO का सहायक बना दिया है। जी हां आयुक्त जैन ने भोपाल नगर निगम के 75 असिस्टेंट और सब इंजीनियर को बूथ लेवल ऑफिसर का सहायक बनाकर सनसनी फैला दी है ।
अधिकारियों को सजा मिलने का कारण
दरअसल इस सजा के पीछे का कारण भी आपको बता देते हैं। पिछले दिनों नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने कार्यों के बारे में पूछताछ की थी। लेकिन ये सभी कर्मचारी काम को लेकर जानकारी नहीं दे पाए। इस पर संस्कृति नाराज हो गई। कमिश्नर ने सजा सुनाते हुए इन्हें बीएलओ का सहायक बना दिया और एसआईआर डिजिटाइजेशन का काम सौंप दिया है। IAS संस्कृति जैन की ये अनोखी सजा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
सजा के बाद काम में जुट गए हैं कर्मचारी
इस सजा के बाद सहायक यंत्री और उप यंत्रियों की विधानसभा वार तैनाती की गई है और वो SIR काम में जुट भी गए हैं। संस्कृति जैन ने असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर से उनके सिविल काम के बारे में जानकारी मांगी थी लेकिन 15 दिन में भी ये अफसर कोई जवाब नहीं दे सके । इससे कमिश्नर बहुत नाराज हो गई और इस तरह का सजा सुना दी। लिहाजा इस सजा की काफी चर्चा हो रही है।