MP में बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति चल रही राइस मिल सील, प्रदूषण बोर्ड का छापा

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2026 02:09 PM

illegal rice mill sealed in dindori after pollution board action

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में प्रदूषण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही मां नर्मदा राइस मिल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है।

डिंडोरी (सुरेंद्र सिंह): मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में प्रदूषण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही मां नर्मदा राइस मिल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मिल में कई गंभीर अनियमितताएं पाईं। जांच में सामने आया कि राइस मिल के पास प्रदूषण विभाग की अनिवार्य स्वीकृति नहीं थी, इसके बावजूद मिल लंबे समय से संचालित की जा रही थी।

निरीक्षण के बाद विभाग ने मौके पर ही मिल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए तत्काल संचालन बंद करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जिले में चल रही औद्योगिक इकाइयों की लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी फैक्ट्री या मिल को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

अब बड़ा सवाल

क्या डिंडोरी जिले में और भी ऐसे उद्योग बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं? क्या इस कार्रवाई के बाद और बड़े खुलासे सामने आएंगे? फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!