BJP MLA के बेटे ने आधी रात कार से मचाया कोहराम, साथ में सवार थी 2 लड़कियां

Edited By Desh sharma, Updated: 05 Jan, 2026 11:17 PM

in raipur the son of a bjp mla ran over a motorcyclist with his car

राजधानी रायपुर में BJP विधायक के बेटे ने एक बड़ा कांड कर दिया। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक के बेटे पर तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक को टक्कर मारने का आरोप है।कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया...

(रायपुर): राजधानी रायपुर में BJP विधायक के बेटे ने एक बड़ा कांड कर दिया। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक के बेटे पर तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक को टक्कर मारने का आरोप है।कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पेश आई है।

भाजपा विधायक के बेटे समेत कार में कुल चार लोग सवार थे

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ये घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है। रात को अग्रसेन धाम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को ऐसी टक्कर मारी कि बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गया।

रेणुका सिंह का पुत्र लक्की सिंह चला रहा था गाड़ी, 2 लड़कियां भी थी सवार

बताया जा रहा है कि कार में भरतपुर-सोनहत की भाजपा विधायक रेणुका सिंह का पुत्र लक्की सिंह था। उसके साथ कुल चार लोग सवार थे, जिनमें दो युवतियां भी शामिल थीं।  हादसे के वक्त कार लक्की सिंह ही चला रहा था । इस टक्कर के बाद हलचल मच गई लेकिन पुलिस भी फौरन हरकत में आ गई और मुख्य आरोपी लक्की सिंह को हिरासत में ले लिया। लेकिन कार में सवार अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए।

वहीं  प्रत्यक्षदर्शियों के साथ ही जो जानकारी सामने है उसके मुताबिक  टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक काफी दूर जा गिरा। इतनी भीषण टक्कर के बाद कार में सवार युवक और युवतियां ने घायल की मदद नहीं की बल्कि वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तेलीबांधा थाना प्रभारी का कहना है कि लक्की सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की खोजबीन जारी है

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!