BJP MLA संजय पाठक पर एक और भारी संकट, अब इस हेराफेरी में आ रहा नाम,कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Edited By Desh sharma, Updated: 04 Feb, 2026 07:34 PM

another crisis for bjp mla sanjay pathak

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक संजय पाठक का नाम अब आवासीय योजना की भूमि के हेर फेर से जुड़कर सामने आ रहा है। जिससे संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

(कटनी): मध्य प्रदेश के कटनी जिले से भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक संजय पाठक का नाम अब आवासीय योजना की भूमि के हेर फेर से जुड़कर सामने आ रहा है। जिससे संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से विधायक संजय पाठक का पहले से ही विवादों से नाता रहा है। पहले ही संजय पाठक पर आदिवासियों के नाम करोड़ों की जमीन खरीदने के आरोप लगे हैं और अब संजय पाठक पर अब कांग्रेस ने आवासीय योजना की भूमि के हेर फेर के आरोप लगाकार नई मुसीबत खड़ी कर दी है। कांग्रेस ने महापौर की जनसुनवाई में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप

दरअसल  कांग्रेस के नेता कमल पांडेय ने महापौर की जनसुनवाई में सायना हिल्स जमीन घोटाले की शिकायत की थी । इसमें कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि  कि नगर सुधार न्यास द्वारा आम लोगों को रियायती दरों पर आवासीय भू-खंड उपलब्ध कराने विकसित आवासीय योजना क्रमांक-15 की अधिग्रहीत संपूर्ण जमीनें पाठक ने पद का उपयोग करके अपने परिवार और जानने वालो के नाम करा लीं।

कांग्रेस का संजय पाठक पर 55 एकड़ भूमि से ज्यादा पर कब्जे का आरोप

कांग्रेस ने संजय पाठक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि संजय पाठक ने आवासीय योजना की करीब 41 एकड़ भूमि 30 विक्रय पत्रों के माध्यम से खरीदी है। करीब 55 एकड़ भूमि पर 20-20 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा किया गया है।

आरोप है कि विधायक ने नगरपालिक निगम एवं राजस्व विभाग की मिलीभगत से पूरे भूखंड को अपनी परिवार की कंपनियों और परिजनों के नाम पर क्रय करा लिया गया। कांग्रेस नेता का कहना है कि इस बारे में उन्होंने पहले भी आयुक्त के समक्ष दस्तावेजों सहित शिकायत की थी लेकिन  कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने इसे गंभीर कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!