जब BJP के पूर्व MLA का ही धान नहीं बिक पा रहा तो आम किसान का क्या होगा- पूर्व CM का सरकार पर हमला

Edited By Desh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 04:57 PM

bhupesh baghel raised questions about the paddy procurement

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बीजेपा सरकार पर निशान साधा है। भूपेश बघेल ने किसानों का धान नही बिक पाने पर साय सरकार को घेरा है...

बालौद (देवेंद्र साहू): छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बीजेपा सरकार पर निशान साधा है। भूपेश बघेल ने किसानों का धान नही बिक पाने पर साय सरकार को घेरा है...भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर धान खरीदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है.... बघेल ने कहा कि किसान धान बेचने से वंचित हो गए है.... इसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार और उसके अधिकारी है।

PunjabKesari

CM साय की चलती नहीं हैं, अधिकारी राज आ गया है-भूपेश

पूर्व CM बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री साय की तो चलती नहीं है, अधिकारी राज आ गया है। अधिकारी अपने तरीके से काम कर रहे हैं।  भूपेश बघेल ने कहा कि बालोद में तो भाजपा के पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू खुद खरीदी केंद्र में धान बेचने से वंचित हो गई.... इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में आम आदमी की क्या हालत होगी। अगर पूर्व विधायक ही धान बेचने में असमर्थ है तो नागरिकों का क्या हाल होगा आसानी से समझा जा सकता है।

सरकार धान खरीदी के मामले में फेल-बघेल

भूपेश बघेल ने कहा कि इससे बड़ा क्या दुर्भाग्य होगा...बालोद में अधिकारी राज आ गया है....सरकार धान के मामले में फेल हो गई है...किसी का टोकन नहीं कटा है तो किसी का टोकन कटने के बाद भी धान नहीं खरीदा जा रहा है। बालौद प्रदेश का दूसरा ऐसा जिला है जहां पर सबसे कम धाम खरीदा गया है। पहले नंबर पर महासमुंद है।   दरअसल भूपेश बघेल बालोद पहुचे थे, जहां दल्ली चौक पर विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने उनका जोरदार स्वागत किया... वही इस दौरान धान बेचने से किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।  

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!