Video: इंदौर बना कोरोना हॉटस्पॉट, 17 नए पॉजिटिव मामले, MP में कुल संख्या हुई 66

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2020 04:18 PM

श की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के 17 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इंदौर के 40 लोंगो की जांच रिपोर्ट में 17 लोंगो को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो...

इंदौर(गौरव कंछल): देश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के 17 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इंदौर के 40 लोंगो की जांच रिपोर्ट में 17 लोंगो को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। जिनमें से 3 लोंगो की हो चुकी है। इस तरह मध्‍य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्‍या 66 तक पहुंच गई है।

PunjabKesari


दरअसल कोरोना वायरस को लेकर इंदौर के 40 लोगों के सेंपल राजधानी भोपाल भेजे गए थे जिसमें से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या 44 हो गई है। स्वास्थ विभाग के सीएचएमओ प्रवीण जड़िया ने बताया कि विभाग लगातार कोरोना पॉजिटीव मरीजों के टच में आए लोगों की जांच कर रहा है जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, वहां लगातार लोंगो की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोरोना पॉजिटिव के टच में आए 400 लोंगो के सेम्पल लिए है और उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। वही डॉ जड़िया ने बताया कि जो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनका उपचार लगातार जारी है और सभी लोंगो का स्वस्थ स्थिर है सभी लोग जल्द रिकवरी कर रहे है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!