देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, 2 महिला 3 पुरूष गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 08 Mar, 2021 04:31 PM

indore police raid on body trade

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने क्षेत्र के न्यूयॉर्क सिटी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 2 महिला सहित तीन पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां महिला द्वारा देह व्यपार संचालित किया जा रहा है।...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने क्षेत्र के न्यूयॉर्क सिटी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 2 महिला सहित तीन पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां महिला द्वारा देह व्यपार संचालित किया जा रहा है। यहां पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर देह व्यापार के अड्डे पर भेजा और उसके बाद दबिश दी तो यहां से 5 लोग पुलिस की हिरासत में आए हैं जिसमें 2 महिला और 3 पुरुष है। महिला द्वारा यहां काफी लंबे समय से देह व्यपार संचालित किया जा रहा था।

PunjabKesari

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के न्यूयार्क सिटी के एक फ्लेट में दो महिलाओं द्वारा देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जहां पहले पुलिस ने सर्च वारंट लेकर 1 पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर फ्लेट पर भेजा।

PunjabKesari

वहां पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर दबिश देकर मौके से दो महिलाओं सहित तीन पुरुष को अपनी गिरफ्त में लिया है। महिलाएं द्वारा काफी लंबे समय से यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित कि जा रही थी फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!