Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2026 05:20 PM

भोपालः मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश के 85 लाख किसान सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ताजा जानकारी के अनुसार, सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त मई के दूसरे हफ्ते में आ सकती...
भोपालः मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश के 85 लाख किसान सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ताजा जानकारी के अनुसार, सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त मई के दूसरे हफ्ते में आ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
4000 रुपये एक साथ खाते में आएंगे?
जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार अगले माह यानी मई महीने में डीबीटी (DBT) के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर सकती है। माना जा रहा कि किसी विशेष अवसर या राज्य स्तरीय कार्यक्रम पर 14वीं और 15वीं किस्त की राशि एक साथ ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में किसानों को लंबे इंतजार के बाद दोगुना आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, अप्रैल का पूरा महीना किस्त का इंतजार कर रहे किसानों में रोष भी व्याप्त है। किसानों को उम्मीद थी कि अप्रैल महीने में दोनों किस्तों के 4000 रुपये एक साथ खाते में आ जाएंगे, लेकिन अब तक पैसा जारी नहीं किया गया है।
किस्त जारी होने की प्रक्रिया तेज
सूत्रों के मुताबिक अब किस्त जारी होने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और सरकार जल्द ही किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर सकती है। इस समय किसानों के बीच सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या उन्हें 14वीं और 15वीं किस्त का पैसा एक साथ मिलेगा। अगर सरकार देरी की भरपाई करने का फैसला करती है, तो किसानों के खातों में ₹2,000 की जगह सीधे ₹4,000 आ सकते हैं।
किस्त पाने के लिए ये काम जरूर करें
किस्त पाने के बैंक खाता आधार से लिंक कराएं। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत इसे अपडेट कराएं, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए। इसके अलावा ई-केवाईसी और जमीन रिकॉर्ड अपडेट करें। अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड भी अपडेट रखें। यह काम नजदीकी सीएससी सेंटर या आधिकारिक पोर्टल से किया जा सकता है।
वहीं, किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे सीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। Beneficiary Status पर क्लिक करें,आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें, OTP वेरीफाई करने के बाद पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।