‘लंगड़े घोड़े' बयान पर सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ऐसे लोग किस हद तक जाएंगे

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2025 08:17 PM

jyotiraditya scindia targeted rahul gandhi

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के ‘लंगड़ा घोड़ा’ बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के ‘लंगड़ा घोड़ा’ बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लंगड़ा घोड़ा शब्द का इस्तेमाल करके दिव्यांगजनों को कथित तौर पर अपमानित किया है। सिंधिया ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजन शब्द गढ़ा था।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- मैं सभी लोगों को समझाना चाहता हूं जो ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं, प्रधानमंत्री ने जो हमारे अंग्रेजी में कहते हैं स्पेशल गिफ्टेड, विकलांग का शब्द परिवर्तित करके दिव्यांगजन का नाम दिया। दिव्यांगजन का मतलब होता है जिन पर भगवान का विशेष आशीर्वाद है। तो उन्हें तो हमें प्रणाम करना चाहिए और उल्टा ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं, किस हद तक ऐसे लोग जायेंगे, उसकी कल्पना भी आप और हम नहीं कर सकते। राहुल गांधी का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे स्वागत योग्य बदलावों के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करने के बजाय ‘गाली-गलौज' की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीन जून को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके लिए ‘रेस का घोड़ा‘, ‘बारात का घोड़ा‘ और ‘लंगड़े घोड़े‘ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। गांधी ने कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई में नयी जान फूंकने के संदर्भ में यह उदाहरण दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!