Video: कमलनाथ और स्मृति ईरानी की जनसभा, एक दूसरे पर किए जुबानी प्रहार

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 17 Nov, 2018 06:51 PM

प्रदेश में विधानसभा की चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। दोनों प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक मतदाताओं को रिझाने के लिए आम सभाएं कर रहे हैं। जिले में भी  बीजेपी से केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तो और कांग्रेस से कमलनाथ ने...

होशंगाबाद: प्रदेश में विधानसभा की चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। दोनों प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक मतदाताओं को रिझाने के लिए आम सभाएं कर रहे हैं। जिले में भी बीजेपी से केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस से कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित किया। जहां दोनों ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी प्रहार किए।

PunjabKesari

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने स्थानीय इंदिरा चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह के लिए सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी आत्महत्याएं किसानों की अफ्रीका में नहीं होती जितनी मध्यप्रदेश में हो रही है। टिकट कोई सजावट की चीज नहीं है। यह सही उम्मीदवार को ही मिलना चाहिए।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी डॉ सीताशरण का प्रचार करने आई स्मृति ईरानी ने भी करार जवाब देते हुए सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टंच माल या सजावट की वस्तु कहती है।ये कभी नहीं सोचा था कि सत्ता की भूख में संस्कार इतने बदल जाएंगे।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!