पीके रैकवार बने छतरपुर के नए जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2026 08:27 PM

pk raikwar appointed as the new district education officer of chhatarpur

स्कूल शिक्षा विभाग ने छतरपुर के रिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पद पर पीके रैकवार की पदस्थापना कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : स्कूल शिक्षा विभाग ने छतरपुर के रिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पद पर पीके रैकवार की पदस्थापना कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें रायसेन के जिला शिक्षा केंद्र में जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) के पद से स्थानांतरित कर सहायक संचालक शिक्षा बनाया गया है। साथ ही उन्हें छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

PunjabKesari

अब तक जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह के पास था। पीके रैकवार के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी।

पीके रैकवार का छतरपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे पहले यहां जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) और प्राचार्य के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। जिले की शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव होने के कारण उनके कार्यकाल से शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!