Edited By Jagdev Singh, Updated: 07 Jan, 2020 05:52 PM

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में कहा कि अशोक नगर मीडिया प्रभारी देवेंद्र ताम्रकार पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। सिंगरौली में ताम्रकार के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया। कहीं ना कहीं इसमें कोई षड्यंत्र है। यह देवेंद्र ताम्रकार को...
जबलपुर (विवेक तिवारी): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में कहा कि अशोक नगर मीडिया प्रभारी देवेंद्र ताम्रकार पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। सिंगरौली में ताम्रकार के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया। कहीं ना कहीं इसमें कोई षड्यंत्र है। यह देवेंद्र ताम्रकार को फंसाने की कोशिश है। राकेश सिंह ने कहा कि यह कोशिश कांग्रेस को भारी पड़ने वाली है।
इसी दौरान बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पश्चिम बंगाल और केरल की सरकार की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को सोची समझी साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि माफिया उन्मूलन अभियान जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी के नाम पर किसानों को फिर मुसीबत में डाला जा रहा। किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा। ताकि किसान अपनी धान व्यापारियों को बेचने को मजबूर हो जाएं। किसानों के मुद्दे पर बीजेपी फिर सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश सरकार पूरी तरह से असफल है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में सिर्फ तबादला और अवैध रेत का कारोबार हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में सीएए और एनआरसी को लेकर जन जागरण अभियान बीजेपी चला रही है। पार्टी अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आएंगे। इस दौरान अमित शाह की सभा गैरिसन ग्राउंड में होगी।