कार में ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे 3 लोग? खरगोन पुलिस ने खोला बड़ा राज

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Aug, 2026 07:36 PM

khargone drug bust 70g md drugs seized 3 arrested

मध्य प्रदेश के खरगोन कोतवाली पुलिस ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है।

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले): मध्य प्रदेश के खरगोन कोतवाली पुलिस ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल की गई करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी खरगोन और एक इंदौर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एमडी ड्रग्स नीमच से लेकर आए थे और इसे बेचने के लिए महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

PunjabKesariएसपी रविंद्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई को सूचना मिली थी कि एक कार में मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जामली के पास कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी तनवीर के खिलाफ पहले से कुल 9 अपराध दर्ज हैं। वह गुंडा सूची में भी शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी चुकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!