पन्ना में मजदूर को मिला 5.69 कैरेट का हीरा, बना लखपति

Edited By Vikas kumar, Updated: 08 Sep, 2019 01:20 PM

laborer gets 5 69 carat diamond in panna

मध्य प्रदेश में हीरे की खदानों के लिए मशहूर पन्ना जिले में शनिवार को एक मजदूर को खदान से 5.69 कैरेट का हीरा मिला है। हीरे की कीमत 10 से 15 लाख मानी जा रही है। हीरा मिलने के बाद मजदूर काफी खुश है..

पन्ना: मध्य प्रदेश में हीरे की खदानों के लिए मशहूर पन्ना जिले में शनिवार को एक मजदूर को खदान से 5.69 कैरेट का हीरा मिला है। हीरे की कीमत 10 से 15 लाख मानी जा रही है। हीरा मिलने के बाद मजदूर काफी खुश है।

PunjabKesari

पन्ना के रानीबाग निवासी किशोर कुमार कुशवाहा पिता श्याम लाल कुशवाहा को शनिवार को खदान से 5.69 कैरेट का हीरा मिला। यह हीरा उज्जवल किस्म का है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 10 से 15 लाख मानी जा रही है। मजदूर ने इस हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। हालांकि हीरा अधिकारी अनुपम ने इसकी सही कीमत बताने से इंकार किया है। हीरा मिलने से मजदूर काफी खुश है। मजदूर किशोर कुमार ने कहा है कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। अब इस हीरे से जो रकम मिलेगी, उस रकम से कोई अच्छा का धंधा शुरू करूंगा और अपने परिवार का सुख पूर्वक भरण पोषण करूंगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!