वकील ने SDM कोर्ट में किया भारी हंगामा, नशे की हालत में बुलेट लेकर कोर्ट तक पहुंचा, आधे घंटे तक मचाया कोहराम

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jun, 2026 08:04 PM

lawyer creates uproar in sdm court

सीधी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता बुलेट मोटरसाइकिल लेकर सीधे एसडीएम कोर्ट तक पहुंच गया। अधिवक्ता ने कोर्ट के भीतर तक बाइक ले जाने का प्रयास किया और करीब आधे घंटे तक हंगामा किया।

सीधी (सूरज शुक्ला): सीधी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता बुलेट मोटरसाइकिल लेकर सीधे एसडीएम कोर्ट तक पहुंच गया। अधिवक्ता ने कोर्ट के भीतर तक बाइक ले जाने का प्रयास किया और करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। अधिवक्ता अधिकारियों से अपना काम कराने की मांग करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन ने अधिवक्ता के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता जितेंद्र मिश्रा सोमवार दोपहर बुलेट मोटरसाइकिल से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सीधे गोपद बनास एसडीएम कोर्ट के बाहर तक पहुंच गए। उन्होंने बाइक को कोर्ट के अंदर ले जाने का भी प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर अधिकारियों से अपने पक्षकार का काम करने तथा पैसे की मांग नहीं करने की गुहार लगाई। अधिवक्ता का आरोप था कि गोपद बनास एसडीएम कार्यालय के लिपिक राजीव साहू उनके पक्षकार का काम नहीं कर रहे हैं और रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

एसडीएम प्रिया पाठक ने बताया कि गार्डों से सूचना मिली थी कि एक अधिवक्ता बाइक लेकर कार्यालय तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिवक्ता पहले भी अपने पक्षकारों के कार्य को लेकर कई बार कार्यालय आ चुका है, लेकिन इस प्रकार बाइक लेकर कोर्ट परिसर तक पहुंचना विधि सम्मत नहीं है। इसलिए उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके कार्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार बिना हेलमेट किसी भी व्यक्ति को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद दो सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में अधिवक्ता बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल सहित एसडीएम कोर्ट तक कैसे पहुंच गया, यह जांच का विषय बन गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!