पूर्व उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो लीकः युवती के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में दिखे नेता जी, जानें भाजपा-कांग्रेस ने क्या कहा?

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 04:25 PM

leaked pornographic of former vice president

रीवा (गोविंद सिंह बघेल) : एमपी के रीवा में से एक नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा का बताया जा रहा है। वीडियो रीवा में शूट हुआ। वीडियो में नेताजी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में...

रीवा (गोविंद सिंह बघेल) : एमपी के रीवा में से एक नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा का बताया जा रहा है। वीडियो रीवा में शूट हुआ। वीडियो में नेताजी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। ऐसे दो वीडियो सामने आए हैं, जो बेहद अश्लील हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे का नेता बता रहे है। ऐसे में नेता की पार्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है।

पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है। नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है  वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संबंधित नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

वीडियो सामने आने के बाद मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था। उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। कहा- "मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था। जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है। लेकिन, इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।"

वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि नेताजी भाजपा विधायक के करीबी हैं। कहा कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है। वह भाजपा से ही ताल्लुक रखता है। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों संबंधित को एक-दूसरे का नेता बता रहे है। ऐसे में नेता की पार्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!