11 सालों का सूखा खत्म, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का मिला अध्यक्ष, CM के विश्वासपात्र चेहरे को मिली कमान

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Apr, 2026 08:13 PM

madhya pradesh state cooperative apex bank gets a chairman

मध्य प्रदेश सरकार का निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर जारी हो गया है। कई आयोग में भी अध्यक्ष मिल गए हैं। अब महेंद्र सिंह यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित में प्रशासक के पद पर नियुक्ति दी गई है

(भोपाल): मध्य प्रदेश सरकार का निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर जारी हो गया है। कई आयोग में भी अध्यक्ष मिल गए हैं। अब महेंद्र सिंह यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित में प्रशासक के पद पर नियुक्ति दी गई है। पंजीयक मनोज पुष्प की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। गौर करने वाली बात है कि अपेक्स को 11 साल बाद नया अध्यक्ष मिला है। 13 मई2015 को अपेक्स बैंक का संचालन मंडल भंग कर दिया गया था। तब से बैंक प्रशासक के माध्यम से चल रहा था।

PunjabKesari

 

क्या करता है यह बैंक

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (एपेक्स बैंक) का मुख्य कार्य नाबार्ड की सहायता से जिला सहकारी बैंकों और प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन ऋण (Finance) प्रदान करना है। यह ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं, बचत योजनाएं, और किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सुविधा भी उपलब्ध कराता है।

प्रमुख कार्य और भूमिका

कृषि वित्तपोषण: किसानों को खेती के लिए ऋण, खाद-बीज और अन्य कृषि कार्यों हेतु वित्त उपलब्ध कराना।

ग्रामीण विकास: ग्रामीण क्षेत्रों में अकृषि, व्यवसाय, आवास, शिक्षा, और वाहन ऋण जैसी व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना।

समन्वय और नियंत्रण: जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (DCCBs) को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और निरीक्षण प्रदान करना।

योजनाओं का क्रियान्वयन: राज्य और केंद्र सरकार की सहकारिता संबंधी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू करना।

डिजिटल सेवाएं: एपेक्स बैंक अपनी शाखाओं के माध्यम से एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांसफर जैसी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान करता है

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!