MP में बड़ा हादसा! ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, 5 से अधिक लोगों की हुई मौत! सड़क पर बिखरी लाशें, मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 11:31 AM

major accident in mp horrific collision between a truck and a pickup more

Accident in MP: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 5 से अधिक लोगों की मौत की आशंका...

Accident in MP: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 5 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। हालांकि मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास हुई है। जहां एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर करीब 5 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जानी बाकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!