रक्षाबंधन के दिन MP में बड़ा हादसा, आगरा-मुंबई हाईवे पर बस पलटने से 4 की मौत, 11 घायल

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Aug, 2026 08:24 PM

major accident in mp on raksha bandhan

राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे के भोपाल-इंदौर बायपास पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि

राजगढ़ (धर्मराज सिंह ): राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे के भोपाल-इंदौर बायपास पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल ब्यावरा में जारी है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक NL 01 B 3436 लखनऊ से इंदौर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस भोपाल-इंदौर बायपास पर बने ओवरब्रिज पर पहुंची और टर्न लेने लगी, इसी दौरान तेज गति के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

हादसे में रवि केवी पिता बसप्पा (45), निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक, बस चालक विकास शुक्ला, बेलाल अली पिता कलीमुल्लाह मियां (23), निवासी साथी, गोपालगंज, बिहार और ज्योतिरादित्य सिंह गौड़ पिता विक्रम सिंह गौड़, निवासी बिजवाड़ की मौत हुई है।

बस में सवार थी बेंगलुरु की साइबर टीम

बताया गया है कि बस में बेंगलुरु की साइबर टीम भी सवार थी। टीम लखनऊ से इंदौर जा रही थी, जहां से फ्लाइट के माध्यम से बेंगलुरु पहुंचना था। हादसे में साइबर टीम के इंस्पेक्टर रवि केवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सब इंस्पेक्टर रमेश नायक (31) सुरक्षित हैं। एएसआई श्रीनिवास (50) और टेक्निकल स्टाफ विश्वनाथ (34) घायल हुए हैं।

चार गंभीर घायलों को किया रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र प्रताप सिंह पिता भद्रसेन, निवासी हुरुरी, जौनपुर, उत्तर प्रदेश, सुमन शर्मा पति रवि शर्मा, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश, श्रीनिवास पिता वेंकटेश गिरी, निवासी बेंगलुरु और केशव पिता श्रीपाल, निवासी मधुला, अलीगढ़ को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!