Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Sep, 2026 01:49 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद में से भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है। यहां कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दरअसल, बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी है। हादसे के दौरान बस में 30 लोग सवार थे। बस के अचानक पलटने से लोगों में अफरा-तफरी मची...
CG desk: (दवेंद्र कुमार साहू) छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद में से भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है। यहां कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दरअसल, बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी है। हादसे के दौरान बस में 30 लोग सवार थे। बस के अचानक पलटने से लोगों में अफरा-तफरी मची है। बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बालोद के करहीभदर के पास हुई है। जहां धमतरी की डीआरडी कंपनी की बस हादसे का शिकार हुई है। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे। बस अनियंत्रित होकर अचानक पलटी है। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि एक अन्य की मौत हुई है। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। तभी यह बड़ा हादसा हो गया। घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई। जिसका शव बस में बुरी तरह फंस गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बस से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।