MP कैबिनेट में फेरबदल अटकलों के बीच बड़ा अपडेट, बन गई मंत्रियों की एक नई रिपोर्ट, इस आधार पर होगा बदलाव

Edited By Desh Raj, Updated: 02 May, 2026 11:06 PM

major amidst speculation of mp cabinet reshuffle

मध्य प्रदेश में निगमों औऱ मंडलों में जारी नियुक्तियों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी हलचल काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि निगमों बोर्डों और प्राधिकरणों में नियुक्तियो के बाद अगला काम कैबिनेट विस्तार का है

(डेस्क): मध्य प्रदेश में निगमों औऱ मंडलों में जारी नियुक्तियों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी हलचल काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि निगमों बोर्डों और प्राधिकरणों में नियुक्तियो के बाद अगला काम कैबिनेट विस्तार का है। जानकारी मिल रही है कि मोहन सरकार इस दिशा मे एक्टिव हो चुकी है और मंत्रीमंडल विस्तार की ओर कदम बढ़ा चुकी है। बहुत जल्दी ही मंत्रीमंडल में नए सदस्यों की एंट्री हो सकती है। मंत्री पद के चाहवानो के दिल में धुकधुकी शुरु हो चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में आलाकमान और शीर्ष नेतृत्व के साथ हुए मंथन के बाद पार्टी अंजाम तक पहुंच चुकी है। अब नामों का ऐलान होना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बीजेपी मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार कर सकती है। लेकिन अब कैबिनेट विस्तार में कुछ बदलावों की खबर सामने आ रही है।

कुछ मंत्रियों को हटाकर पुराने दिग्गजों को दिया जा सकता है मौका

सीएम मोहन यादव के निवास पर पिछले सप्ताह समन्वय समिती के बैठक में भी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओ के साथ ही संघ के दिग्गज भी मौजूद थे। खबर है कि कुछ मंत्रियों को हटाकर पुराने दिग्गजों को मौका दिया जा सकता है।

एक और पहलू निकलकर सामने आ रहा है कि मंत्रियों का बीते 2 महीनों के काम का नए सिरे से आकलन किया गया है। इसके साथ ही भाजपा आलाकमान ने मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को आपसी तालमेल बनाने की हिदायत दी थी उसके बारे में आकलन किया जाएगा।

वहीं खबर ये भी है कि सीएम मोहन यादव ने अपने स्तर पर मंत्रियों के कामकाज का आडिट कराया है, उसकी रिपोर्ट भी हाइकमान के पास है। इस रिपोर्ट में 4 से 5 मंत्रियों का कामकाज पैरामीटर्स पर खरा नहीं उतरा है। लिहाजा कई पहलुओं पर मंथन हो चुका है और 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद मध्य प्रदेश कैबिनेट के विस्तार को अंतिम रुप दिया जा सकता है।

लगातार बैठकों और प्राधिकरणों में ऐलानों के बीच अब बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार की दिशा में सरकार ऐलान कर सकती है।  3 से 4 नए चेहरों को मंत्री बनाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!