Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Oct, 2025 10:11 AM

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिलों में नए जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिलों में नए जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि अब काम न करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, जिन जिलाध्यक्षों को पदभार मिला है, वहां के जिला प्रभारियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बदलाव के तहत –
इंदौर : रवि जोशी को भोपाल का प्रभारी बनाया गया।
ग्वालियर ग्रामीण : संजीव सक्सेना को हटाकर पीसी शर्मा को जिम्मेदारी मिली।
मंदसौर : जयवर्धन सिंह की जगह मनोज राजानी को प्रभारी नियुक्त किया गया।
मुरैना : सिद्धार्थ कुशवाह की जगह रामकिंकर गुर्जर को कमान मिली।
पन्ना : संजय यादव की जगह यजभान सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
टीकमगढ़ : रेखा यादव की जगह राव यादवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया।
जबलपुर : आर.के. दोगने की जगह राजकुमार खुराना प्रभारी बने।
निवाड़ी : राव यादवेंद्र सिंह से प्रभार हटाकर रामलखन दंडोतिया को जिम्मेदारी मिली।
सतना : राजा बघेल की जगह सुनील सराफ नियुक्त।
सीधी : अजय टंडन की जगह दिलीप मिश्रा।
उमरिया : अनुभा मुंजारे की जगह नीरज बघेल।
देवास : विक्रांत भूरिया की जगह सुरेंद्र सिंह शेरा।
होशंगाबाद : ओम पटेल की जगह सुखदेव पांसे।
खंडवा : आर.के. दोगने व रीना बोरासी को जिम्मेदारी।
कांग्रेस का यह बड़ा फेरबदल आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।