अंबेडकर जयंती पर भारी बवाल, रैली के दौरान 50 नकाबपोश लोगों ने घर पर किया हमला,कई घायल, इलाके में तनाव

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Apr, 2026 03:18 PM

major uproar in sidhi on ambedkar jayanti

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बड़े बवाल की खबर सामने आ रही है। ये खबर सीधी जिले से आ रही है।मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और हिंसा भड़क उठी।

सीधी (सूरज शुक्ला): डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बड़े बवाल की खबर सामने आ रही है। ये खबर सीधी जिले से आ रही है।मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और हिंसा भड़क उठी।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैली के दौरान करीब 50 नकाबपोश लोग एक घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले बाहर खड़ी बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की, इसके बाद घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

शुक्ला परिवार पर हमला

इस हमले में मनी शुक्ला (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं रमाकांत शुक्ला (80 वर्ष), अर्चना शुक्ला (40 वर्ष) और दिव्यांश शुक्ला (22 वर्ष) को भी चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट और घर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। आक्रोशित लोगों द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट किए जाने की भी खबर है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। अमिलिया सहित आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

एहतियात के तौर पर अमिलिया का बाजार बंद करा दिया गया है और क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। इस हमले के बाद क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और आरोपियों को लेकर आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!