कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर नाम ऐलान को लेकर हलचल तेज, दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीतू-सिंघार से टॉप मीटिंग

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Jun, 2026 05:56 PM

mallikarjun kharge s meeting with jeetu and singhar in delhi

मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा की तीन सीटों के लिए बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस अपनी सीट को लेकर सजग है और काफी समझ फूंक कर कदम रख रही है। इसी कड़ी में एक अहम बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के टॉप नेताओं की...

(डेस्क): मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा की तीन सीटों के लिए बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस अपनी सीट को लेकर सजग है और काफी समझ फूंक कर कदम रख रही है। इसी कड़ी में एक अहम बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के टॉप नेताओं की होने जा रही है। इस बैठक में राज्यसभा की सीट के लिए मंथन होगा और कांग्रेस के उम्मीदवार को घोषित करने पर चर्चा होगी।

खड़गे के दिल्ली स्थित आवास 10, राजाजी मार्ग पर होगी मीटिंग

जानकारी के मुताबिक ये मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर होगी। इस मीटिंग में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होगें। इस मीटिंग में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा सीट को लेकर रणनीति बनेगी। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि  इस बैठक में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के  अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शिरकत कर सकते हैं।

हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होने वाली इस अहम बैठक में एजेंडा क्या होगा इसका फिसहाल अभी पक्के तौर से  खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि इसके बारे में किसी नेता ने खुलकर नहीं कहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मीटिंग मध्य प्रदेश में राज्यसभी प्रत्याशी को फाइनल करने के मकसद से की जा रही है, क्योकि अब नामांकन के लिए भी गिनती के दिन ही रह गए हैं और कांग्रेस को अपना पत्ते खोलने होंगे।

ये नाम है चर्चा में

राज्यसभा सीट के इस चुनाव को लेकर कांग्रेस में कई नाम पहले से ही उछल रहे हैं लेकिन जीतू पटवारी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मीनाक्षी नटराजन के साथ ही सज्जन वर्मा के नाम प्रमुख है । अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर कांग्रेसी दिग्गजों के साथ मीटिंह हो रही है तो सियासी हलचल भी तेज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!