एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक पहुंचे इंदौर, मेट्रो ट्रेन के संचालन को लेकर किया निरीक्षण

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Nov, 2024 07:46 PM

managing director of metro rail corporation reached indore

इंदौर जिले में मेट्रो ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मेट्रो ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक,एस.के चैतन्य ने गुरुवार को इंदौर पहुंचकर मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

PunjabKesariइसके अलावा उन्होंने मेट्रो स्टेशनों पर अनावश्यक बैरिकेडिंग हटाने और भविष्य में जरूरत के अनुसार ही बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने मेट्रो स्टेशनों के आस-पास के खाली स्थानों पर पौधरोपण करने और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी से संबंधित संरचना विकास की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!