भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा रहे थे भाषण, सो रहे थे पदाधिकारी

Edited By meena, Updated: 09 Sep, 2019 05:38 PM

meeting of bjp organization election

मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन के चुनाव की तैयारी कर रही है। इसी को लेकर हर जिलो में बैठकों का दौर जारी है। उज्जैन में भी भाजपा संगठन चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के पूर्व पधाधिकारी नींद की झप्पी लेते नजर आए। वाक्य उस समय सामने आया जब बैठक...

उज्जैन(दुष्यंत वर्मा): मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन के चुनाव की तैयारी कर रही है। इसी को लेकर हर जिलो में बैठकों का दौर जारी है। उज्जैन में भी भाजपा संगठन चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के पूर्व पधाधिकारी नींद की झप्पी लेते नजर आए। वाक्य उस समय सामने आया जब बैठक में निर्वाचन अधिकारी बनकर आए भोपाल हुजुर से विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भाषण दे रहे थे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सोमवार को उज्जैन में संगठन के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यलय पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे वर्तमान और पूरे पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में बूथ, मंडल और नगर स्तर के चुनाव की प्रक्रिया को बताया गया साथ ही बैठक में नीतिगत निर्णय लिए गए। रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 मंडल और 427 बूथ है जिन पर भाजपा को बैठक करना है 16 तारीख से चुनाव पर काम शुरू होगा। बूथ फिर मंडल और जिसके बाद नगर के निर्वाचन किए जाएंगे। इसी के साथ प्रदेश में बड़े आन्दोलन को लेकर चर्चा हुई है जिसमें प्रदेश सरकार को घेरने का काम किया जाएगा।

PunjabKesari

भाजपा के निर्वाचन को लेकर चल रही इस बैठक में चुनिन्दा लोग ही शामिल हुए थे। तभी पूर्व महापौर मदनलाल ललावत और पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी नींद निकालते नजर आए जब इस विशेष बैठक में नेताओ के नींद निकालने के मामले पर रामेशवर शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने भी हंस कर मामले को नजर अंदाज कर दिया और कहने लगे मेरे भाषण के समय तो सभी आंख फाड़ कर बैठे थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!