मंत्री कैलाश ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण, सुपर कॉरिडोर इलाके में 21 हजार पौधे लगाने की शुरुआत

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Aug, 2026 08:56 PM

minister kailash planted ek ped maa ke naam campaign

इंदौर शहर में लगातार पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत आज इंदौर में एक बार फिर से वृहद पौधारोपण किया गया। इंदौर के सुपर कोरिडोर इलाके में 21 हजार पौधे लगाने की शुरुआत हुई।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर शहर में लगातार पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत आज इंदौर में एक बार फिर से वृहद पौधारोपण किया गया। इंदौर के सुपर कोरिडोर इलाके में 21 हजार पौधे लगाने की शुरुआत हुई। प्रदेस के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यहाँ साधु संतों के साथ मंत्रोचार के बीच पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

PunjabKesari

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पौधारोपण करते हुए आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा की शहर को एक बार फिर से हराभरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए शहर के हर क्षेत्र से जमीन का चयन कर यहाँ पौधे लगाने का काम किया जा रहा है ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस दौरान इंदौर के तमाम जनप्रतिनिधि और साधु संतों के साथ ही सामाजिक संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!