Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2020 01:40 PM
कांग्रेस सेवा दल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस पर विवादित बयान के बाद अब मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव ने आरएसएस को खतरनाक संगठन बताया है। वे जिले के पहाड़गढ़ जनपद के कन्हार गांव में...
मुरैना: कांग्रेस सेवा दल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस पर विवादित बयान के बाद अब मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव ने आरएसएस को खतरनाक संगठन बताया है। वे जिले के पहाड़गढ़ जनपद के कन्हार गांव में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखाओं में जाने पर रोक लगाने की बात कही।
मीडिया में चर्चा दौरान मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाकर देश में उत्पात मचाने जैसा खतरनाक काम करने वाला RSS एक खतरनाक संगठन है, इसलिए इसकी सरकार निगरानी कर रही है और जहां-जहां जरुरत होगी कर्मचारियों को आरएसएस की शाखाओं में जाने पर प्रतिबंधित किया जाएगा।