दुर्गा नवमी पर नाबालिग से गैंगरेप! गरबा देखकर लौट रही बच्ची हुई हवस का शिकार

Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2021 12:41 PM

minor gang raped on durga navami

नवरात्रि में जहां देश भर में मां दुर्गा की अराधना की गई। दुर्गा नवमी पर कन्यापूजन किया गया वहीं मध्य प्रदेश के धार जिले में एक नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची अपनी बहन के साथ गरबा देखकर घर लौट रही थी तभी उसके साथ...

धार: नवरात्रि में जहां देश भर में मां दुर्गा की अराधना की गई। दुर्गा नवमी पर कन्यापूजन किया गया वहीं मध्य प्रदेश के धार जिले में एक नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची अपनी बहन के साथ गरबा देखकर घर लौट रही थी तभी उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों न बच्ची को घटना संबंधी किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। लेकिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। गंधवानी पुलिस ने 2 पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

दरअसल, गंधवानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग अपनी बहन के साथ गरबा देखकर घर लौट रही उसी दौरान दो आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पीड़िता ने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुधवार की देर रात करीब 12.30 बजे आरोपी चना और गोविंद के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के साथ ही रेप की धारा में मामला दर्ज कर लिया।

गंधवानी पुलिस ने बताया कि बच्ची ने शिकायत दर्ज करवाई है कि देर रात करीब 11 बजे गरबा देखकर अपनी चचेरी बहन के साथ टॉर्च लेकर पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसकी चचेरी बहन को पत्थर मारकर भगा दिया। बहन के भाग जान के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ रेप किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!