झूठी गवाही न देने पर मासूम को बदमाश ने किया किडनैप, शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम

Edited By Vikas kumar, Updated: 08 Aug, 2019 12:25 PM

miscreant gave gidnap innocent false testimony carried out shameful incident

इंदौर के विजय नगर इलाके में बदमाश मुख्तियार को विजय नगर पुलिस ने नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना प्रभारी जब आरोपी से पूछताछ कर रहे थे तो उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया। बाद में आरोपी के मोबाइल की जांच की गई तो...

इंदौर: इंदौर के विजय नगर इलाके में बदमाश मुख्तियार को विजय नगर पुलिस ने नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना प्रभारी जब आरोपी से पूछताछ कर रहे थे तो उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया। बाद में आरोपी के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें एक वीडियो मिला। इस वीडियो के मुताबिक बदमाश मुख्तियार अपने साथियों के साथ एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और भद्दी गालियां भी दे रहा है।

PunjabKesari

पुलिस ने जब इस वीडियों के बारे में बदमाश से पूछा तो उसने बाताया कि वह बच्चे को झूठी गवाही देने के लिए कह रहे थे लेकिन मना करने के बाद उसका अपहरण किया। आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे निर्वस्त्र कर डंडे और पाइप के साथ पीटा। नाबालिग बच्चे से गंदगी भी चटवाई। वीडियों के सामने आते ही थाना प्रभारी ने बच्चे को खोज निकाला और बयाने के आधार परआरोपी मुख्तियार के खिलाफ अपहरण, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari


नाबालिग से चाहता था झूठी गवाही दिलाना
दरअसल कुछ दिन पहले बदमाश के छोटे बेटे पर किसी व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। इस मामले में वह कुछ लोगो को फंसाना चाहता था। इसलिए वह उनके खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए बच्चे पर दवाब बना रहा था। लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने बच्चे के साथ मारपीट करते हुए वीडियो बना लिया। आपको बता दें कि बदमाश मुख्तियार बड़नगर का रहने वाला है। पुलिस ने भी उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, और अभी उसे 3 दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!