Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jun, 2026 11:02 PM

सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच चल रहा विवाद अब आए दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
(सरगुजा): सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच चल रहा विवाद अब आए दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वो उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए हैं। मतलब कि इस मामले में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है।
विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने कलेक्टर को ज्ञाप सौंपा हैं आंदोलन की चेतावनी दी है। सीतापुर, बतौली, मैनपाट, राजापुर के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने ज्ञापन देकर नायब तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। टोप्पो के समर्थकों ने 2 दिन में नायब तहसीलदार तुषार मानिक को गिरफ्तार करने की मांग कर डाली है।इसके साथ ही विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को भी रद्द करने की मांग की है.
आपको बता दें कि नायब तहसीलदार और तहसीलदार के साथ कर्मचारी संगठनों ने पहले ही विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है,वो विधायक की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामला कितना गंभीर हो चुका है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने पूरे मामले पर विधायक के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है, जिससे मामले कुछ और ही रंग लेता जा रहा है। वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। लिहाजा अब विधायक के समर्थकों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग कर दी है।