MP भाजपा ने किया सहयोग सेल का गठन, जारी की मंत्रियों- पदाधिकारियों की सूची

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2026 02:54 PM

mp bjp formed a cooperation cell

भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ‘सहयोग सेल’ को प्रभावी माध्यम बनाया गया है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं की...

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ‘सहयोग सेल’ को प्रभावी माध्यम बनाया गया है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और संगठन से जुड़े विषयों पर सीधे संवाद स्थापित करना और यथासंभव उनका समाधान सुनिश्चित करना है। सितंबर महीने में प्रदेश कार्यालय, भोपाल में निर्धारित दिवस और समय पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण तथा बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपनी समस्याओं और सुझावों को संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। इससे संगठन और सरकार के बीच भी बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

‘सहयोग सेल’ के जरिए पार्टी का फोकस सिर्फ समस्याएं सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ने पर भी है। कार्यकर्ताओं की स्थानीय और संगठनात्मक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

सितंबर 2026 की उपलब्धता समय सारणी के अनुसार कार्यकर्ता निर्धारित दिन और समय पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय, भोपाल पहुंचकर संबंधित मंत्री या प्रदेश पदाधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी की कोशिश है कि संवाद की इस व्यवस्था के जरिए कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!