Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Mar, 2026 11:00 AM

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इस बार की किस्त 15 मार्च तक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, प्रदेश की करीब 1.28 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं और हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का इंतजार करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि पैसे खाते में आ जाते हैं लेकिन मोबाइल पर मैसेज नहीं आता, जिससे महिलाएं परेशान हो जाती हैं। लेकिन अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके कुछ ही सेकेंड में चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में 1500 रुपये आए हैं या नहीं।
हर महीने मिलते हैं ₹1500
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पहले महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया।
अब तक इस योजना की 33 किस्तें महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी हैं और अब 34वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द ही महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
अगर आपके मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज नहीं आया है, तो इन आसान स्टेप्स से स्टेटस चेक करें—
सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वहां “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
OTP वेरीफाई होते ही आपको स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
ये भी है दूसरा तरीका
अगर वेबसाइट से जानकारी नहीं मिलती है, तो आप बैंक की पासबुक अपडेट करवाकर भी पैसे आने की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की समस्या होने पर 181 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कुल मिलाकर, अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऊपर बताए गए आसान तरीकों से आप घर बैठे ही चंद सेकेंड में 34वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।