MP Police में बड़ा फेरबदल! अचानक बदली 4 IPS अफसरों की जिम्मेदारी, सामने आया नया आदेश

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Aug, 2026 03:06 PM

mp police reshuffle 4 ips officers get new charges

मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।

भोपाल। (इजहार खान): मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 29 अगस्त को कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

आदेश के मुताबिक 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।वहीं 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को ADG गुप्तवार्ता के साथ ADG साइबर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंशुमन यादव से खेल एवं युवक कल्याण विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।

PunjabKesariइसी तरह 1993 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार को ADG अजाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, वे विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा के पद पर अपनी मौजूदा जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। 1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा को ADG विसबल एवं SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रीनिवास वर्मा वर्तमान में ADG नारकोटिक्स और STF का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से ये अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों का नया समायोजन देखने को मिलेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!