21 साल से फरार हत्या का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, नाम बदलकर काट रहा था फरारी

Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2026 05:33 PM

murder accused on the run for 21 years arrested in telangana

दंतेवाड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। थाना कटेकल्याण के वर्ष 2001 के हत्या के प्रकरण...

दंतेवाड़ा (आजाद सक्सेना) : दंतेवाड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। थाना कटेकल्याण के वर्ष 2001 के हत्या के प्रकरण में आरोपी सोढ़ी मासा, निवासी गाटम डोंगरीपारा, 2005 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था।

PunjabKesari

फरारी के दौरान आरोपी ने तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र में नाम बदलकर लालाराम सोढ़ी के रूप में पहचान बना ली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तेलंगाना से आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कटेकल्याण पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!