MP के नेताओं की दिल्ली दौड़, अब इस कद्दावर नेता ने PM मोदी से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2026 07:52 PM

narendra singh tomar met pm modi

दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश भाजपा के नेतागण लगातार दिल्ली दौरे पर...

दिल्ली/भोपाल (इजहार खान) : दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश भाजपा के नेतागण लगातार दिल्ली दौरे पर हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कक्ष में हुई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट चली बैठक में मध्य प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों और प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की स्थिति को लेकर जानकारी ली और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई इस मुलाकात को मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इधर भाजपा के दिग्गज नेता व सांसद वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के दिल्ली दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की। वीडी शर्मा ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!