अजब पार्टी के गजब नेता हैं कमलनाथ: नरोत्तम मिश्रा

Edited By Devendra Singh, Updated: 09 Aug, 2022 05:55 PM

narottam mishra attack on kamal nath for bad politics

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ (kamal nath) को लेकर एक बार फिर से बायन दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को 2023 का भविष्य पता है। वह अनुभवी नेता हैं, इसलिए वह 2023 में दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं।

भोपाल (प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने जेल कैदियों को बड़ी सौगात दी है। गृह मंत्री (home minister of madhya pradesh) नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  15 अगस्त को कुछ कैदियों की रिहाई होगी। 15 अगस्त को आजीवन कारावास की सजा काट रहे 360 कैदियों को रिहा किया जाएगा।
 

अजब पार्टी के गजब नेता हैं कमलनाथ: नरोत्तम मिश्रा 

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ (kamal nath) को लेकर एक बार फिर से बायन दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को 2023 का भविष्य पता है। वह अनुभवी नेता हैं, इसलिए वह 2023 में दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन 2022 में अधिकारियों को धमका भी रहे हैं। यह धमकाने की परंपरा कांग्रेस (congress) की एमरजेंसी के समय से चली आ रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को अजब पार्टी का गजब नेता बताया है।

वहीं कांग्रेस की पदयात्रा को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पदयात्रा नाम दिया है लेकिन कितने पद चलेंगे, यह देखना जरूरी होगा। इससे पहले जैसे कांग्रेस के कार्यक्रम फ्लॉप हुए हैं, वैसे ही पदयात्रा भी फ्लॉप साबित होगी। कमलनाथ ने खुद आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ वोट किया था। 15 महीने सरकार में रहे उस समय भी कुछ नहीं किया।

वहीं जेएमबी (JBM) के 2 आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसी भी स्लीपर सेल को स्लीप करने की अनुमति नहीं है। 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पहले से निगरानी रखी जा रही थी। अभी भी 6 संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 164 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1,297 बची है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!