पुराने अंदाज में लौटे नरोत्तम मिश्रा! सराफा बाजार में झलकी आत्मीयता, मित्रों से की मुलाकात

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2026 01:33 PM

narottam mishra returns in his signature style a glimpse of warmth in the saraf

मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव की आहट के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर उसी पुराने अंदाज में लौटने लगे हैं। पहले की तरह वे एक बार फिर फिल्ड में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं...

डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव की आहट के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर उसी पुराने अंदाज में लौटने लगे हैं। पहले की तरह वे एक बार फिर फिल्ड में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी तारतम्य में अपने  व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा डबरा पहुंचे। जहां उनका वहीं सालों पुराना अंदाज एक बार फिर देखने को मिला।

डबरा और दतिया में आयोजित कार्यक्रमों के समापन के बाद भोपाल रवाना होने से पहले वे शहर के सराफा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बचपन के मित्रों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। डॉ. मिश्रा का यह दौरा खास इसलिए भी रहा क्योंकि यह स्थान उनके जीवन के शुरुआती दिनों से जुड़ा रहा है। सराफा बाजार निवासी उनके पुराने मित्र अशोक मोदी से उनकी गर्मजोशी से मुलाकात हुई। बताया जाता है कि दोनों ने बचपन और युवावस्था के कई पल साथ बिताए हैं। इस दौरान महेश गुप्ता, मुकेश सोनी सहित अनेक स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने उनसे आत्मीय संवाद किया।

मुलाकात के दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं और सभी ने सहज वातावरण में बातचीत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने बड़े पद पर पहुंचने के बावजूद डॉ. मिश्रा की सादगी और अपनापन आज भी वैसा ही है। उन्होंने सभी से शालीनता से मुलाकात की और क्षेत्रीय हालातों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनसे आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। हालांकि डॉ. मिश्रा ने संतुलित और शांत अंदाज बनाए रखा और सभी से सामान्य विषयों पर बातचीत की।

स्थानीय लोगों के लिए यह मुलाकात विशेष रही, क्योंकि लंबे समय बाद अपने पुराने साथी को अपने बीच पाकर उन्होंने खुशी जताई। डबरा के सराफा बाजार में कुछ समय के लिए आत्मीयता का माहौल बन गया, जहां राजनीति से इतर रिश्तों की गर्माहट साफ नजर आई। डॉ. मिश्रा इसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए, लेकिन उनका यह संक्षिप्त प्रवास शहरवासियों के लिए यादगार बन गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!