Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2025 06:50 PM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरम है और भाजपा ने अपने मास्टर रणनीतिकार डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मुजफ्फरपुर...
भोपाल/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरम है और भाजपा ने अपने मास्टर रणनीतिकार डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मुजफ्फरपुर और बोचहां सीटों का प्रभारी बनाया है। मंगलवार को मिश्रा ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत की, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा, “यह सिर्फ चुनाव नहीं, बिहार के विकास का अभियान है। एक गलत वोट राज्य की रफ्तार रोक सकता है।” इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के मंत्र दिए।
भाजपा नेतृत्व ने उन्हें चुनौतीपूर्ण सीटों पर पार्टी की ताकत बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। मिश्रा के अनुभव और रणनीति के दम पर भाजपा का ‘विजय अभियान 2025’ जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मुजफ्फरपुर से उठी यह लहर पूरे बिहार में भाजपा की जीत की कहानी लिख सकती है।