निर्भया के दरिंदों का डेथ वारंट जारी, CM कमलनाथ और शिवराज सिंह ने किया फैसले का स्वागत

Edited By meena, Updated: 08 Jan, 2020 10:39 AM

nirbhaya gangrape cm kamal nath and shivraj singh welcome decision

दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड में चारों आरोपियों का डेथ वारंट जारी होने के बाद फैसले का पूरे देश ने स्वागत किया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी की सजा सुनाई...

भोपाल(इजहार हसन खान): दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड में चारों आरोपियों का डेथ वारंट जारी होने के बाद फैसले का पूरे देश ने स्वागत किया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी की सजा सुनाई। दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का वक्त है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी। कोर्ट के फैसले का मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। 


सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले से निर्भया के परिवार को इंसाफ मिलेगा। इस फैसले से न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा और हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।


पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, आखिर वह क्षण आ ही गया जिसका सभी देशवासियों को इंतजार था। चारों आरोपियों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। ऐसे दरिंदों को धरती पर रहने का कोई हक नहीं है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!