Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2019 01:40 PM
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में आतंक का पर्याय बने डकैत बबुली कोल और उसके एक साथी लवकेश को पुलिस ने एकनकाउंटर में मार गिराया है। उनकी लाशें सतना के जंगल से बरामद कर ली गईं हैं। आज सुबह पुलिस ने सतना में लेदरी के जंगल से दोनों...
सतना (रविशंकर पाठक): मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में आतंक का पर्याय बने डकैत बबुली कोल और उसके एक साथी लवकेश को पुलिस ने एकनकाउंटर में मार गिराया है। उनकी लाशें सतना के जंगल से बरामद कर ली गईं हैं। आज सुबह पुलिस ने सतना में लेदरी के जंगल से दोनों लाशें बरामद कीं। बता दें कि बबुली की गिरफ्तारी पर 7 लाख और लवकेश पर 1 लाख 80 हज़ार रुपए का इनाम घोषित था। इसके गिरोह का मप्र और यूपी में अपहरण और डकैती जैसी कई घटनाओं में हाथ रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बबुली कोल के गैंगवार में मारे जाने की खबर आई थी, जिसमें बताया गया कि फिरौती की रकम बंटवारे पर गिरोह में झगड़ा हुआ और फिर गैंगवार में बबली को उसके साथी लोली कोल ने गोली मार दी। लेकिन सोमबार सुबह पुलिस ने बबुली और उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 35 राउंड फायर किए। वहीं जबावी कार्रवाई में डकैतों की ओर से 16 राउंड गोली चलाई गई।