ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गैंग का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Edited By Devendra Singh, Updated: 02 Jul, 2022 07:32 PM

बालाघाट के मलाजखंड थाना अंतर्गत ग्राम पौनी मोहगांव में 25 जून की रात ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा किया है।
बालाघाट: पुलिस ने बीते दिनों बालाघाट के मलाजखंड थाना अंतर्गत ग्राम पौनी मोहगांव में 25 जून की रात ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर घटनाक्रम में शामिल 3 आरोपियों में से एक आरोपी को राजस्थान के गोधरा जिले से गिरफ्तार किया है, तो वही अन्य दो आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
26 किलो चांदी के आभूषण बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 15 लाख रूपये कीमत की 26 किलो चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त किये गये एक कन्टेनर को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी राजस्थान के गोधरा जिले के निवासी है, जो आदतन अपराधी है। जिनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई मामले दर्ज है। इस मामले में पूरी जाचं पड़ताल कर आरोपी उस्मान गनी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
Related Story

दोस्त ही निकला 'आस्तीन का सांप', 48 घंटे में कत्ल का खुलासा...

IAS अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, ये हैं MP के धनकुबेर IAS, जानिए कौन है टॉप पर

रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, छत्तीसगढ़ में 18 दिनों में यह पांचवा मामला

अमीरी के मामले में MP के IFS भी पीछे नहीं, जानिए कौन है करोड़पति अफसरों में सबसे अमीर,चौंकाने वाले...

टीचर को था समलैंगिग सेक्स का चस्का! बार-बार नाबालिग पर बनाता था दबाव...हत्या में सनसनीखेज खुलासा

इंदौर EV कार खौफनाक हादसे में बड़ा खुलासा, अग्निकांड में बचे सौरभ का दावा- EV कार चार्जिंग पर ही...

MP के बड़े माइनिंग कारोबारी पर आयकर विभाग की बडी रेड, दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा,बडे खुलासे

खुद के राज्यसभा जाने पर जीतू पटवारी ने कर दिया बड़ा खुलासा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की दिल...

गुना में सिवनी जैसा हवाला कांड...जानिए कैसे गुजरात IPS के कॉल से हुआ 20 लाख के रिश्वत कांड का...

कलयुगी बेटे ने मां का घोंटा गला! 48 घंटे में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा