बड़ी खबर: 2500 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी और ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2026 04:44 PM

outpost in charge and asi arrested red handed while accepting rs 2500

कोरिया जिला के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया...

कोरिया (सोनू केदार) : कोरिया जिला के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई अंबिकापुर से आई एसीबी टीम द्वारा की गई।

50 हजार की मांग, 25 हजार लेते पकड़े गए

बताया जा रहा है कि सतेंद्र प्रजापति नामक एक ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही 25 हजार रुपये की पहली किश्त ली गई, टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को भी हिरासत में लिया गया है।

अंबिकापुर से पहुंची थी टीम

कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अंबिकापुर से एसीबी की विशेष टीम पहुंची थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई और निर्धारित स्थान पर रकम लेते ही दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!