मध्य प्रदेश: छतरपुर में टोल टैक्स मांगने पर पुलिस वाले की बेटी ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला

Edited By Jagdev Singh, Updated: 29 Oct, 2019 03:35 PM

policeman s daughter attack policemen demanding toll tax in chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सरेआम पुलिस वालों के परिवार द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस वाले की बेटी ने टोल प्लाज़ा पर गुंडागर्दी की। टोल टैक्स मांगने पर उसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर टोल...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सरेआम पुलिस वालों के परिवार द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस वाले की बेटी ने टोल प्लाज़ा पर गुंडागर्दी की। टोल टैक्स मांगने पर उसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें 2 कर्मचारी घायल हो गए। प्रधान आरक्षक की बेटी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की के पिता राजेन्द्र सिंह पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

छतरपुर के गुलगंज इलाके में टोल प्लाजा पर पुलिस वाले की बेटी ने गुंडागर्दी की। ये लड़की एक स्विफ्ट कार में अपने दोस्तों के साथ सवार थी। टोल प्लाजा पर जैसे ही गाड़ी आयी, वहां तैनात स्टाफ ने उनसे टैक्स मांगा, लेकिन लड़की और उसके साथी बिना पैसे दिए भागना चाहते थे। कर्मचारियों ने जब उन्हें रोका तो लड़की और उसके साथियों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी।

कार सवार लोगों ने चाकू से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। लड़की ने भी चाकू चलाय। ये घटना छतरपुर-सागर नेशनल हाईवे पर एनएचएआई के टोल नाका पर हुई। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। लड़की सहित 5 साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गुंडागर्दी की ये घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लड़की के पिता राजेन्द्र सिंह पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!